Sunday, April 28, 2024
Homeपंजाबपंजाब-हरियाणा में धूप से ठंड से थोड़ी राहत, अब 2 दिन बारिश...

पंजाब-हरियाणा में धूप से ठंड से थोड़ी राहत, अब 2 दिन बारिश का अनुमान

पंजाब समेत उत्तर भारत में नए साल से ठंड का प्रकोप जारी है। अब जनवरी के आखिरी दिनों में ठंड से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही 31 जनवरी को प्रदेश में भारी बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। लेकिन इसके बावजूद तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. पिछले 2 दिनों से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।

रविवार को सूरज निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पंजाब में मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है, जिसके कारण न केवल 31 जनवरी बल्कि 1 और 2 फरवरी को भी पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। करीब एक महीने बाद दोपहर का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को हरियाणा में देखने को मिला। जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्का कोहरा और बादल छाए रहे। इससे दिन के औसत तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव होने की संभावना है।

पंजाब, अमेरिकी नागरिक की मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, सास-ससुर गिरफ्तार

हालांकि, पिछले दो दिनों से धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 30 जनवरी, 2 और 5 फरवरी को तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके कारण उत्तरी पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की भी संभावना है।

देश की राजधानी दिल्ली का मौसम भी अजीब खेल खेल रहा है। एक दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर ठंड लौट आई है। 27 जनवरी दिल्ली के लोगों के लिए इस जनवरी की सबसे अच्छी सुबह में से एक थी। कोहरा जहां छंटता नजर आया, वहीं समय से पहले निकली धूप ने लोगों को काफी राहत दी। हालांकि, यह सिर्फ एक दिन ही चला और रविवार को पूरे दिन दिल्लीवासी धूप के लिए तरसते रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular