Friday, August 28, 2026
Homeपंजाबपंजाब-चंडीगढ़ में आज मौसम सुहावना, जानें कब होगी बारिश?

पंजाब-चंडीगढ़ में आज मौसम सुहावना, जानें कब होगी बारिश?

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। कल रात पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाएं चलीं और तूफान आया है। इसके चलते रात में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम ठंडा हो गया है. आज कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे।

जबकि मौसम विभाग ने अभी तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आयी है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 37.9 दर्ज किया गया। इसके अलावा सभी जिलों में तापमान में गिरावट आयी है। सभी का तापमान 32 डिग्री से ऊपर था।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 6 और 7 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 8 बजे से मौसम बदल जाएगा। दो दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। इस बीच राज्य के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। जबकि शेष क्षेत्र शुष्क रहने की संभावना है।

MP News, किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए फूड प्रोसेसिंग उद्योग अपनाएं

इसी तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर ही रहेगा। इसी तरह 11 से 17 अक्टूबर की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

इस बीच राज्य के करीब 8 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और मुक्तसर में बारिश की भविष्यवाणी की है, हालांकि इन जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। तापमान 22.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular