Punjab Weatehr: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार 11 मई को राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि शाम को पंजाब के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, समराला (लुधियाना) में तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उस समय का सबसे गर्म स्थान था।
चंडीगढ़ में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 39.0 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर और फाजिल्का जैसे जिलों में भी तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। कुल मिलाकर पंजाब के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी महसूस की गई। लेकिन, शाम होते ही पूरे राज्य में तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही रात में कई इलाकों में बारिश भी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
पंजाब आज अलर्ट पर रहेगा
मौसम विभाग ने 12 मई को पंजाब के कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पंजाब (पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर आदि) को छोड़कर सभी जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 24 घंटे बाद मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।
Punjab News: सोमवार से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, परीक्षा का तय होगा समय
पंजाब के शहरों में मौसम
अमृतसर- आज बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
जालंधर – आज बारिश की संभावना है। तापमान 23 से 37.5 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
लुधियाना- आज बारिश की संभावना है। तापमान 23 से 37 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
पटियाला- आज बारिश की संभावना है। तापमान 23 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
मोहाली – आज बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।