Wednesday, August 19, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब के 6 जिलों में तापमान 28 डिग्री के पार,...

Punjab Weather: पंजाब के 6 जिलों में तापमान 28 डिग्री के पार, 12 मार्च से बारिश की संभावना

Punjab News: पंजाब में धूप खिलने के बाद तापमान में वृद्धि जारी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान पर 15 डिग्री से अधिक का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य में तापमान 30 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद राज्य में बारिश की भी संभावना है। जिसके अनुसार 12 मार्च के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान अबोहर में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में आज भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है। यह अनुमान लगाया गया है कि तापमान बढ़ने के साथ तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।

पंजाब में 6 जिले ऐसे हैं जहां तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। शनिवार शाम को पटियाला में तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 29 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ साहिब में 28.2 डिग्री सेल्सियस, अबोहर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 28.9 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Punjab News: 300 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने वाला पहला राज्य बना पंजाब

15 मार्च तक बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार आज से पंजाब में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। लेकिन इसका असर पहाड़ी इलाकों में रहेगा। आज से यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

इसका असर मैदानी इलाकों में 12 मार्च से दिखेगा। पंजाब में 12 से 15 मार्च तक बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 14-15 मार्च को हरियाणा में भी बारिश की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular