Tuesday, August 25, 2026
HomeपंजाबPunajb Weather: पंजाब में तापमान 1.8 डिग्री बढ़ा, 9 जून से राज्य...

Punajb Weather: पंजाब में तापमान 1.8 डिग्री बढ़ा, 9 जून से राज्य में हीटवेव का अलर्ट जारी

Punjab Weather: पंजाब में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 जून से राज्य में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

वर्तमान तापमान और पूर्वानुमान
राज्य में फिलहाल औसत तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह राहत अस्थायी है। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। बठिंडा में सबसे अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

शहरवार तापमान की स्थिति:
चंडीगढ़: 38.0°C
अमृतसर: 39.2°C
लुधियाना: 38.3°C
पटियाला: 38.4°C
गुरदासपुर: 37.8°C
पठानकोट: 37.7°C
रोपड़: 39.8°C
फिरोजपुर: 38.4°C

राज्य के अधिकांश भागों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर है, जो सामान्य से अधिक गर्मी दर्शाता है।

Punjab News: पंजाब में 800 मेगावाट की नई इकाई स्थापित करने को मंजूरी

9 जून से बढ़ेगी परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 जून को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 9 जून से दक्षिणी पंजाब में लू की स्थिति बन सकती है। येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। यह अलर्ट 10 जून तक राज्य के अन्य हिस्सों में भी लागू हो सकता है। दक्षिणी और मध्य पंजाब में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

प्रमुख शहरों के लिए पूर्वानुमान:
अमृतसर: साफ आसमान, तेज धूप; तापमान 27°C से 40°C
जालंधर: आसमान साफ, मौसम गर्म; तापमान 25°C से 39°C
लुधियाना: तेज धूप; तापमान 26°C से 39°C
पटियाला: मौसम साफ, धूप खिली हुई; तापमान 24°C से 39°C
मोहाली: गर्म और साफ मौसम; तापमान 26°C से 38°C

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular