Punjab Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब में फिर ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आसमान साफ होने और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में बारिश की कोई संभावना नहीं है और कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं हो रहा है। जिसके चलते पूरे सप्ताह अच्छी धूप खिली रहेगी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण बढ़ी ठंड अब कम होने लगेगी। दैनिक तापमान में वृद्धि होगी। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले सप्ताह में पंजाब के शहरों में तापमान 30 डिग्री के आसपास या उससे अधिक रहेगा।
अमृतसर, पटियाला में पहाड़ों से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
पंजाब के शहरों में पिछले दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों से आ रही हवाएं हिमाचल से सटे इलाकों में ठंड बढ़ा रही हैं तो वहीं मालवा क्षेत्र में पाकिस्तान से तेज हवाएं आ रही हैं। अमृतसर में करीब 11 किमी प्रति घंटे, लुधियाना में 9.5 किमी प्रति घंटे और पटियाला में करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
MP News: बिजली कंपनियों में रिक्त 2573 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 20 मार्च से
दूसरी ओर, दिल्ली एनसीआर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह और शाम को मौसम ठंडा रहता है और दोपहर में धूप के कारण गर्मी महसूस होती है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के बाद मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। रंगों के त्योहार होली से पहले दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने की संभावना है। सुबह हवा की गति 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है जो दोपहर तक उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।