Wednesday, August 26, 2026
Homeहरियाणारोहतकबॉक्सर स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का आपसी सहमति से हुआ तलाक

बॉक्सर स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का आपसी सहमति से हुआ तलाक

Haryana : अर्जुन अवॉर्डी  इंटरनेशनल मुक्केबाज स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने आपसी सहमति से हिसार कोर्ट में तलाक ले लिया है।

बता दें कि दोनों की शादी साल 2022 में हुई थी। फरवरी 2025 में दोनों के बीच रिश्तों में खटास खा गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। इसके बाद दोनों के महिला थाने भी पहुंचे थे जहां पर भी हाथापाई हो गई थी।

स्वीटी बूरा ने 2025 में तलाक का केस डाला था। जिसमें 50 लाख रुपये मुआवजे और 1.5 लाख रुपये मासिक खर्च की मांग की गई थी।

स्वीटी ने कोर्ट में कहा कि अब उनका दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं है। फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद तलाक दे दिया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular