Wednesday, April 23, 2025
HomeपंजाबPunjab Weather: आज से तीन दिन तक जारी रहेगी भीषण गर्मी, 28...

Punjab Weather: आज से तीन दिन तक जारी रहेगी भीषण गर्मी, 28 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं

Punjab Weather: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही है। अब तापमान 41.7 डिग्री तक पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा। 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज से तीन दिन यानी 25 अप्रैल तक कुछ जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तरी पाकिस्तान के पड़ोस में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ अब पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर पर है। इसके कारण पंजाब में एक द्रोणिका (कम दबाव का क्षेत्र) बन रहा है। हालाँकि, इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

Punjab News: पंजाब सरकार का क्लास-4 कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान

सभी जिलों में तापमान 35 डिग्री से अधिक
पंजाब के सभी जिलों का अधिकतम तापमान अब 35 डिग्री से 40 डिग्री के बीच है। दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही गर्मी के कारण आने वाले मरीजों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। राज्य में 48% कम वर्षा हुई है। केवल 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular