Saturday, August 15, 2026
Homeदिल्लीLPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 195 रुपये की बढ़ोतरी

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 195 रुपये की बढ़ोतरी

LPG Price Hike: तेल कंपनियों ने होटलों, रेस्टोरेंट्स, ढाबा चलाने वालों को झटका दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में अलग-अलग शहरों में करीब 195 से लेकर 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अब 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2000 रुपये से पार हो गए हैं। एलपीजी के दाम बढ़ने का प्रभाव आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

तेल कंपनियों के जारी दामों मुताबिक, अब दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत  2,078.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 2208 रुपये का और चेन्नई में यह सिलेंडर अब 2246.50 रुपये में मिलेगा। वहीं मुंबई में 1835 रुपये से बढ़कर 2031 रुपये हो गए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular