Punjab Weather: पंजाब में आने वाला सप्ताह मौसम के लिहाज से काफी सक्रिय रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने 22 से 27 जून तक राज्य भर में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
आज 22 जून को भारी बारिश की संभावना है।
23 से 27 जून तक लगातार बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है।
24 और 25 जून को बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।
मानसून की स्थिति:
मानसून फिलहाल हिमाचल प्रदेश में अटका हुआ है और पिछले 24 घंटों में कोई खास प्रगति नहीं हुई है। यदि स्थिति बदली तो आज मानसून पंजाब में प्रवेश कर सकता है।
वर्षा की चेतावनी:
16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पठानकोट और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट।
गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, बरनाला, मनसा, पटियाला, संगरूर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में 235 औद्योगिक एस्टेट दे रहे एमएसएमई सेक्टर को रफ्तार
तापमान में गिरावट:
राज्य का औसत अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर सामान्य से 1.9 डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में आज का मौसम:
अमृतसर: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 28-32°C
जालंधर: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 28-34°C
लुधियाना: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 28-34°C
पटियाला: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 27-34°C
मोहाली: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 27-32°C
पंजाब में आज से मौसम बदल रहा है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में।