Friday, August 14, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब में गर्मी का असर, बठिंडा का तापमान सबसे ज्यादा

Punjab Weather: पंजाब में गर्मी का असर, बठिंडा का तापमान सबसे ज्यादा

Punjab Weather: पंजाब में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम ठंड का अहसास होने के बावजूद दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही औसत अधिकतम तापमान भी अब सामान्य के करीब पहुंच गया है।

सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पंजाब के सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। दूसरी ओर, चंडीगढ़ में तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ और पंजाब में छह अप्रैल तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। किसी भी तरह की बारिश या तूफान की चेतावनी नहीं है। हालांकि, तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली-अंबाला और अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर मौसम साफ रहेगा। पंजाब में फिलहाल किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।

स्कूल सुबह 8 बजे शुरू होगा.
गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल गया है। सभी सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। जबकि मार्च में यह समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक था। यह आदेश 30 सितम्बर तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें: रोहतक में होगा दो दिवसीय “हरियाणा फिल्म महोत्सव” मुख्यमंत्री सैनी समेत कई हस्तियां करेंगी शिरकत

हालांकि, गर्मी बढ़ने पर विभाग समय रहते निर्णय ले लेगा। इसके साथ ही, यदि आवश्यक हुआ तो पंजाब सरकार भविष्य में अपनी सुविधाओं और कार्यालयों के सुबह के समय में भी बदलाव कर सकती है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस पर भी विचार किया जा रहा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular