Friday, August 14, 2026
HomeपंजाबPunjab News: नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से बनी 13...

Punjab News: नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से बनी 13 व्यावसायिक दुकानें सील कीं

Punjab News: जालंधर में नगर निगम की टीम ने बुधवार देर रात अवैध रूप से बनी व्यावसायिक दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की और 13 दुकानें सील कर दीं। यह कार्रवाई नगर निगम के बिल्डिंग विभाग द्वारा जालंधर के बस्ती बावा खेल में की गई। उक्त व्यावसायिक संपत्ति का निर्माण अवैध रूप से किया गया था तथा इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

नगर निगम के भवन विभाग की टीम ने पुलिस सुरक्षा में देर रात कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त गौतम जैन के निर्देश पर एटीपी सुखदेव शर्मा ने की। एटीसी शर्मा इंस्पेक्टर अजय, मोहित, नमन, महेंद्र और सचिन के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे।

Punjab Weather: पंजाब में गर्मी का असर, बठिंडा का तापमान सबसे ज्यादा

इस संबंध में नगर निगम द्वारा एक नोटिस भी जारी किया गया था तथा व्यवसायिक संपत्ति के मालिक को इस मामले में सभी कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया था। लेकिन उक्त दुकानों के मालिकों ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। ताकि उक्त संपत्ति को वैध घोषित किया जा सके।

जिसके चलते बुधवार देर रात टीम ने कार्रवाई की। आपको बता दें कि अवैध रूप से बनी दुकानों का कोई रिकार्ड नगर निगम को नहीं दिया गया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त गौतम जैन द्वारा दिखाई गई सख्ती के बाद की गई।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular