Punjab Weather: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद अब गर्मी बढ़ने लगेगी। पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है और कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं हो रहा है। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने लगेगी। लेकिन फिलहाल रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि होगी
आने वाले दिनों में पंजाब में आसमान साफ रहेगा। जिसके कारण धूप खिलेगी और तापमान बढ़ेगा। अगले 4 से 5 दिनों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिसके बाद पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा। फिलहाल पंजाब के शहरों में तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। केवल बठिंडा में ही 29.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Punjab News: पंजाब के पुलिस थानों में मुंशियों का कार्यकाल दो साल का होगा
इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रात में पंखों की गति कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
20 मार्च से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने जा रही है। जहां आज यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री रह सकता है। 23 मार्च को यह न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा, आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।