Wednesday, January 14, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather, पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में रात में ठंड, दिन...

Punjab Weather, पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में रात में ठंड, दिन में तेज धूप

Punjab Weather, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में रात के समय ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ में 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

किसी भी प्रकार की बारिश या तूफान की चेतावनी नहीं है। अब तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन यह सामान्य के करीब है।

इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। पटियाला में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली-अंबाला और अंबाला-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग द्वारा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Punjab News, पंजाब के चौकीदारों के मानदेय में वृद्धि, अधिसूचना जारी

पंजाब में 59% कम बारिश
फरवरी माह में सामान्य से 20% कम वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस महीने 27.1 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस बार सिर्फ 21.6 मिमी बारिश हुई है। जबकि मार्च महीने में 59 फीसदी कम बारिश हुई थी। इस सीजन में 5.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि अब तक 3.6 मिमी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मार्च के पहले सप्ताह में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

RELATED NEWS

Most Popular