Friday, August 28, 2026
HomeदेशHaryana Mausam: हरियाणा में फिर बढ़ी ठंठ; 9 मार्च तक मौसम...

Haryana Mausam: हरियाणा में फिर बढ़ी ठंठ; 9 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील और खुष्क रहने की संभावना, जानें- लेटेस्ट का हाल

Haryana Mausam: हरियाणा में बुधवार को फिर से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। बदलते मौसम की वजह से अब ठंड भी बढ़ गई है। एक बार फिर लोग गर्म रजाइयों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं ।वहीं मौसम विभाग ने 9 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील और खुष्क रहने की संभावना जताई है।

वहीं आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में हल्का बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा। जबकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च महीने के पहले पखवाड़े में ठंड और गर्मी में अपने आस्तित्व की जंग देखने को मिलेगी।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 9 मार्च तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 5 व 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

वहीं  कृषि वैज्ञानिकों नेकिसानों को सलाह दी है आने वाले तीन चार दिनों तक सिंचाई की गतिविधियां न करें क्योंकि तेज गति से हवाएं चलने से पकी हुई फसलों में नुकसान पहुंच सकता है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular