Saturday, August 22, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब में मौसम के रुख में बड़ा बदलाव, आईएमडी ने...

Punjab Weather: पंजाब में मौसम के रुख में बड़ा बदलाव, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

Punjab News: पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) मौसम विभाग की वैज्ञानिक पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि पिछले दो दिनों में मौसम में अचानक बदलाव आया है। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है। रात का तापमान 22.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। इस बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

बढ़ते काेरोना केसों को लेकर उत्तराखंड सरकार ने जारी की विशेष एडवाइजरी, नोडल अधिकारी नियुक्त

उन्होंने कहा कि मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच चुका है, जो सामान्य तिथि से करीब 8 दिन पहले है। यदि मानसून में कोई रुकावट नहीं आई तो पंजाब में भी मानसून का समय से पहले प्रवेश हो सकता है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular