Friday, August 14, 2026
HomeपंजाबPunjab weather, पंजाब में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, जानिए आज...

Punjab weather, पंजाब में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Punjab weather, आने वाले दिनों में पंजाब में तापमान बढ़ने की संभावना है। पंजाब के सभी शहरों में तापमान 20 डिग्री को पार कर गया है। शनिवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से सक्रिय हो गया है लेकिन इसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों में नहीं दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसा होने पर मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बढ़ जाएगी। लेकिन इसका ज्यादा असर तापमान पर नहीं दिखेगा।

Rohtak: शहर में बनी अवैध कॉलोनियों की लिस्ट जारी, उपायुक्त ने दिए जल्द कार्रवाई के आदेश

लंबे समय तक चलने वाली हवाओं के कारण फसल को नुकसान
पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं प्रदेश में ठंड बढ़ा रही हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ये हवाएं जनवरी में चलतीं तो ठंड बढ़ सकती थी। क्योंकि पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान गिर जाता है और यह हवा नमी को सोख लेती है। अब तीन-चार दिन तक तो ये हवाएं कोई नुकसान नहीं पहुंचातीं, लेकिन अगर चार दिन से ज्यादा ऐसी हवाएं चलती रहीं तो किसानों को सिंचाई के बारे में सोचना पड़ेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular