Friday, August 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोहतक होकर बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम, निकला गाड़ियों का काफिला, 20...

रोहतक होकर बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम, निकला गाड़ियों का काफिला, 20 दिन के लिए आश्रम में रहेंगे

अपने आश्रम में साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम शनिवार को लाव लश्कर के साथ उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ। वो सिरसा से गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ रोहतक होते हुए देर रात बागवत के बरनावा आश्रम पहुंचा।

शनिवार को गुरमीत राम रहीम ने दिनभर कोई गतिविधि नहीं की और वो अपने तेरावास में ही दोपहर तक रहा। उसके बरनावा आश्रम में जाने की सूचना मिलते ही अनुयायियों ने तैयारियां करते हुए नेजिया- बाजेकां रोड को साफ करवाना शुरू कर दिया था।

महम होते हुए निकला काफिला

इसके बाद राम रहीम दोपहर करीब ढ़ाई बजे डेरा मुख्यालय से निकला। डेरा सच्चा सौदा से बाजेकां होते हुए हिसार रोड के जरिए महम होते हुए सड़क के रास्ते से यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ।

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल मिली थी। इसमें शर्त थी कि डेरा प्रमुख को 10 दिन सिरसा डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय रहेगा। इसके बाद बाकी 20 दिन उत्तर प्रदेश के बागपत जिला में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रुकेगा। ऐसे में सिरसा में रुकने की समय सीमा 7 फरवरी को पूरी हो गई थी।

12वीं बार मिली पैरोल

डेरा प्रमुख 12वीं बार पैरोल पर बाहर आया है। 28 जनवरी को सिरसा पहुंचने पर डेरा अनुयायियों में उत्साह दिखा था। डेरा प्रमुख ने ही डेरा अनुयायियों से डेरा मुख्यालय में आने से मना करते हुए उन्हें घर में सत्संग प्रवचन सुनने की अपील की थी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular