Sunday, February 23, 2025
HomeपंजाबPunjab weather, पंजाब के कई स्थानों पर बारिश की संभावना, अपने शहर...

Punjab weather, पंजाब के कई स्थानों पर बारिश की संभावना, अपने शहर की स्थिति जानें

Punjab weather, पंजाब के कई जिलों में बादल छाने के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के तापमान में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 फरवरी को पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार की तुलना में रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इसके बावजूद राज्य में तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री के बीच बना हुआ है।

कम वर्षा से चिंता बढ़ी
पंजाब में कम बारिश से चिंताएं बढ़ गई हैं। 2024 का मानसून सूखा बीत जाने के बाद 2025 की शुरुआत भी कम बारिश के साथ हुई है। पंजाब में 1 जनवरी से अब तक औसतन 35.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन अभी तक केवल 8.8 मिमी बारिश हुई है। इसके साथ ही भाखड़ा बांध प्रबंधन पहले ही बांधों में कम जलस्तर पर चिंता जता चुका है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ-साथ दिल्ली और राजस्थान में भी इस वर्ष सिंचाई और बिजली उत्पादन में गिरावट की चेतावनी दी गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular