Friday, August 14, 2026
Homeदिल्लीEarthquake : दिल्ली-एनसीआर में जोरदार भूकंप के झटके, बिहार और ओडिशा में...

Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में जोरदार भूकंप के झटके, बिहार और ओडिशा में भी कांपी धरती

Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह  5.36 बजे जोरदार भूकंप आया। दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप आने के साथ एक तेज आवाज भी सुनी गई। भूकंप से कोई नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप की तीव्रता नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था, जिसका असर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में भी देखा गया।

वहीं भूकंप का उत्तर प्रदेश के नोएडा और हरियाणा के 5 जिलों सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर के बहादुरगढ़ में भी असर दिखा।

वहीं  पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से शांत और अलर्ट रहने का संदेश दिया। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों की ओर से सभी जगहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इसके बाद  सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर बिहार और ओडिशा, सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ओडिशा में भूकंप की तीव्रता 4.2  रही।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular