Sunday, May 19, 2024
Homeपंजाबचिटफंड कंपनी पर्ल ग्रुप घोटाले की जांच करेगा Punjab Vigilance Bureau

चिटफंड कंपनी पर्ल ग्रुप घोटाले की जांच करेगा Punjab Vigilance Bureau

- Advertisment -
- Advertisment -

Punjab Vigilance Bureau, पंजाब सरकार ने चिटफंड कंपनी पर्ल ग्रुप द्वारा कथित घोटाले की जांच सतर्कता ब्यूरो को सौंपी।

सरकार द्वारा जारी किए गए एक आदेश के अनुसार, पंजाब सतर्कता ब्यूरो एक स्वतंत्र और विशिष्ट एजेंसी है, जिसमें जटिल आर्थिक अपराधों की जांच के लिए एक समर्पित आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) है।

इसमें कहा गया है, पर्ल घोटाले में जांच की विशिष्ट प्रकृति और इसके अंतरराज्यीय प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, इसकी जांच सतर्कता ब्यूरो को स्थानांतरित कर दी गई है, ताकि पूरे घोटाले की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से छानबीन की जा सके।

आदेश में कहा गया है कि घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी उपलब्ध सबूतों को रिकॉर्ड में लाया जाएगा।

Punjab, सात उपायुक्तों समेत 39 IAS अधिकारियों का तबादला

उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित न्यायमूर्ति लोढा समिति के समन्वय से सतर्कता ब्यूरो द्वारा अधिक से अधिक ठगे गये निवेशकों के निवेश को लौटाने का प्रयास किया जाएगा।

सतर्कता ब्यूरो घोटाले के संबंध में फिरोजपुर और मोहाली में दर्ज दो प्राथमिकी की जांच करेगा।

पर्ल ग्रुप ने कथित तौर पर पंजाब सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न निवेश योजनाओं को अवैध रूप से स‍ंचालित करके कई लोगों को धोखा दिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular