Saturday, August 22, 2026
Homeपंजाबपंजाब, वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरे की...

पंजाब, वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

पंजाब, श्री मुक्तसर साहिब के गांव अबुल खुराना में वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बाइक सवार दोनों युवक गांव कुट्टियांवाली (शेरांवाली) के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अबुलखुराना से तपा खेड़ा जाने वाली सड़क पर पुल के पास एक वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों को घायल अवस्था में मलोट के सरकारी अस्पताल लाया गया। घायलों में लवप्रीत सिंह (20 वर्ष) की मौत हो गई. इस संबंध में सिटी मलोट पुलिस ने कार्रवाई की।

हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन ने CM नायब सिंह सैनी के आश्वासन के बाद हड़ताल की समाप्त

डॉ. चेतन खुराना ने बताया कि घायल सागर प्रीत (16 वर्ष) की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. सिटी मलोट पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular