Saturday, November 22, 2025
Homeपंजाबपंजाब, वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब, वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब, लुधियाना-सरहिंद के बीच खन्ना के चावा रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया। गाड़ी की बॉडी पर पत्थर के निशान भी मिले है। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल खन्ना ने ट्रेन गार्ड की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली से अमृतसर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन रविवार शाम एक पत्थर से टकरा गई। घटना शाम करीब 7.45 बजे चावा स्टेशन के सामने हुई। वंदे भारत के गार्ड ने इसकी सूचना चावा स्टेशन मास्टर को दी। पथराव की सूचना स्टेशन मास्टर ने तुरंत खन्ना आरपीएफ को दी। खन्ना आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई।

आरपीएफ एएसआई तारा चंद ने बताया कि ट्रेन गार्ड के मुताबिक एक पत्थर ट्रेन की पिछली चेसिस पर लगा। उसने देखा कि ट्रैक के किनारे बच्चे खड़े थे। उन्हें शक है कि उन्होंने पथराव किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि यह भी संभावना है कि वाहन की गति तेज होने के कारण ट्रैक से कोई पत्थर उछल गया हो। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद उम्मीदवारों को एक माह के भीतर जमा करना होगा चुनावी खर्च का ब्यौरा

17 जुलाई को अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। घटना लुधियाना और खन्ना के बीच दोराहा रेलवे स्टेशन के पास हुई। एक पत्थर बोगी की खिड़की का शीशा तोड़ कर यात्री के चेहरे पर लगा। पानीपत निवासी यात्री घायल हो गया। उन्हें सरहिंद रेलवे स्टेशन पर उतारकर फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवराज सिंह के दांत टूट गए और उनके होठों पर गंभीर चोट आई है।

RELATED NEWS

Most Popular