Wednesday, February 19, 2025
HomeपंजाबPunjab news, कैबिनेट मंत्री का फर्जी पीए गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर से लाखों...

Punjab news, कैबिनेट मंत्री का फर्जी पीए गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर से लाखों रुपए ठगे

Punjab news, लुधियाना के थाना जमालपुर की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया का पीए बनकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने बाकी आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी काम करवाने के बदले लोगों से पैसे लेता था। जिसके चलते पीड़ित ने इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री से की।

पुलिस आज इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। जानकारी के अनुसार आरोपी कुलदीप सिंह ने वरिंदर प्रॉपर्टी डीलर से कुछ काम करवाने के एवज में 3 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद जब पीड़िता को आरोपी के बारे में पता चला तो उसने कैबिनेट मंत्री से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि किसी ने संपत्ति के मामले में उसके साथ धोखाधड़ी की है। वह अपने मित्र बिट्टू भाटिया के माध्यम से इस मामले के संपर्क में आये।

Punjab news, आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन

पीड़ित का आरोप है कि उसका कुलदीप से पांच लाख रुपये में सौदा हुआ था। जिसमें उन्होंने 3 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि कुलदीप कैबिनेट मंत्री का पीए नहीं था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ठगा है।

मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें थाना प्रमुख और डीएसपी ने इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। मंत्री मुंडिया ने कहा कि वह आरोपी को नहीं जानते और न ही कभी उसके संपर्क में रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी ने और कितने लोगों को ठगा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular