Saturday, August 15, 2026
HomeपंजाबPunjab news, पंजाब में आज बारिश की संभावना, मार्च मध्य में पारा...

Punjab news, पंजाब में आज बारिश की संभावना, मार्च मध्य में पारा सामान्य से ऊपर रहेगा

Punjab news, मौसम विभाग ने आज पंजाब के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के इलाकों पर पड़ सकता है। इसका असर 3 मार्च को पंजाब के मैदानी इलाकों में भी महसूस होने की संभावना है। इस दिन सभी जिलों में हल्की व सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

मार्च में गर्मी होगी
मार्च की शुरुआत भले ही बारिश के साथ हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। इसके साथ ही 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

‘जन औषधि रथ’ को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया रवाना; दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिलेगी दवाओं की जानकारी

पंजाब के शहरों का मौसम
अमृतसर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है। तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है। तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बारिश की भी संभावना है। तापमान 16 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बारिश होने की संभावना है। तापमान 15 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बारिश की भी संभावना है। तापमान 16 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular