Thursday, August 6, 2026
HomeपंजाबPunjab News: पंजाब सरकार को भी जल्द ही कर्मचारियों के लिए DA...

Punjab News: पंजाब सरकार को भी जल्द ही कर्मचारियों के लिए DA लागू करना चाहिए: अविनाश राय खन्ना

Punjab News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने आज अमृतसर में बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समय-समय पर अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते का लाभ देती रही है, लेकिन पंजाब सरकार अभी भी कर्मचारियों के बकाया DA का भुगतान करने में गंभीरता नहीं दिखा रही है।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बकाया DA का भुगतान जल्द किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

Punjab News: कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की ‘गोवर्धन’ योजना को मंज़ूरी दी

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। बीजेपी कर्मचारियों की जायज मांगों के साथ खड़ी है और उनके अधिकार दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना जारी रखेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular