Punjab News: पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारी रवि भगत को मुख्यमंत्री भगवंत मान का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। रवि भगत वर्तमान में मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव हैं। इससे पहले एडीजीपी गौरव यादव मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव थे। वह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री मान के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उनकी नियुक्ति की गई थी।
रवि भगत 1990 बैच के आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें दिसंबर 2023 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जुलाई 2023 में ए. वेणु प्रसाद की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिसके बाद विजय कुमार को नियुक्त किया गया।
रवि भगत ये जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
रवि भगत लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास बोर्ड में भी महत्वपूर्ण पदों पर हैं। आईएएस अधिकारी रवि भगत पंजाब ग्रामीण विकास बोर्ड के सचिव और लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार संभाल रहे हैं। उन्हें 2023 में मुख्यमंत्री मान का विशेष प्रधान सचिव बनाया गया। रवि भगत को 2024 में पीडब्ल्यूडी और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
तीन वर्षों में तीन प्रमुख सचिव बदले गए।
आईएएस रवि भगत की जगह किसे विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मार्च 2022 में पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभाला। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक तीन प्रमुख सचिवों को बदला जा चुका है।