Punjab News: पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कैबिनेट मंत्री हरजोट बैंस के साथ बैठक के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया।
जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोट सिंह बैंस ने बताया कि बरनाला मामले में एक SIT बनाई गई है और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ SC एक्ट के तहत FIR दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी है।
Punjab News: श्री आनंदपुर साहिब में ‘विरासत-ए-खालसा’ 31 जुलाई तक पर्यटकों के लिए बंद
सफाई कर्मचारियों की सैलरी 10,500 से बढ़ाकर 20,500 कर दी गई है। साथ ही, कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को 4 साल बाद पक्का किया जाएगा।


