Monday, October 5, 2026
HomeपंजाबPunjab News: जर्मनी गए पंजाबी युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Punjab News: जर्मनी गए पंजाबी युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Punjab News: अमृतसर के अजनाला इलाके के गग्गोमहल गांव के एक युवक की जर्मनी में संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरसाहिब सिंह के तौर पर हुई है, जो परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद में करीब तीन साल पहले जर्मनी गया था।

मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कल सुबह करीब 9 बजे और फिर दोपहर 1:30 बजे अपने बेटे से बात की थी। इसके बाद, रात में गुरसाहिब सिंह के चाचा परगट सिंह को उसकी मौत की खबर मिली।

PM Awas Yojana : 60 वर्ग मीटर तक के घरों पर अब सिर्फ 500-500 रुपए स्टाम्प ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन फीस

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घरवाले रो-रोकर बेहाल हैं। इस घटना के बाद, ग्रामीण और रिश्तेदार सरकार से मांग कर रहे हैं कि गुरसाहिब सिंह का शव जल्द से जल्द घर लाया जाए, मौत के असली कारण की जांच हो और सच सामने लाया जाए।

RELATED NEWS

Most Popular