Friday, February 28, 2025
HomeपंजाबPunjab News, पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं

Punjab News, पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं

Punjab News, गुरुवार-शुक्रवार की रात पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखी गई। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी तड़के हुई बारिश से फिर ठंड का एहसास हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में आए बदलाव के बाद पंजाब में आज भी बारिश की चेतावनी जारी है। पंजाब के 9 जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान अबोहर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

3 लाख रुपए तक के विवादों का होगा समाधान : पंचकूला में 5 जिलों के उपभोक्ताओं की सुनीं जाएंगी बिजली संबंधी शिकायतें

मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, एसएएस नगर और रूपनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular