Monday, June 2, 2025
HomeपंजाबPunjab News: शिक्षा क्रांति ने पंजाब के स्कूलों की सूरत बदल दी...

Punjab News: शिक्षा क्रांति ने पंजाब के स्कूलों की सूरत बदल दी है – लाल चंद कटारूचक

Punjab News: भोआ विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव मलिकपुर, जहां आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा क्रांति के तहत विशेष प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया और इसके साथ ही मेगा पीटीएम के अवसर पर लाखों रुपए की लागत वाली परियोजनाएं जनहित के लिए समर्पित की गईं।

यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलिकपुर में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कही। उल्लेखनीय है कि समारोह के आरंभ में मुख्य अतिथि का विशेष स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने स्कूल में लाखों रुपए की लागत से निर्मित भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने के लिए बड़े प्रयास किए हैं। उनके द्वारा की गई पहलों में से एक यह है कि आज स्कूल में लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं।

CJI गवई बोले- देश के अंतिम नागरिक तक न्याय पहुंचाना हमारा मौलिक कर्तव्य

जिन्हें आज जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग अब अपने बच्चों को बड़े निजी स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं, जो एक अलग तरह की पहल है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी प्रगति है, उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़े-लिखे अध्यापक हैं, जिनकी मेहनत के कारण ही आज पठानकोट जिले के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब स्तर पर अपना स्थान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के अंदर स्कूल प्रबंधक, सफाई कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular