Wednesday, August 19, 2026
HomeपंजाबPunjab News: लुधियाना बस स्टैंड के पास कैंटर के ब्रेक फेल, कई...

Punjab News: लुधियाना बस स्टैंड के पास कैंटर के ब्रेक फेल, कई युवक घायल

Punjab news: लुधियाना बस स्टैंड के पास एक टाटा कैंटर 407 के ब्रेक फेल हो गए और बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैंटर ड्राइवर रमनदीप ने बताया कि वह जगरांव जा रहा था और अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद गाड़ी बेकाबू हो गई। उसने कहा कि मैंने गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन डिवाइडर पर चढ़ते ही गाड़ी उछल गई और अचानक दूसरी तरफ मुड़ गई। ड्राइवर ने कहा कि यह सब लोगों को हादसे से बचाने की कोशिश में हुआ।

गुरुग्राम में CM सैनी बोले- विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका

मुझे उम्मीद थी कि डिवाइडर पर चढ़ाने से गाड़ी रुक जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ट्रक ड्राइवर ने कहा कि मैंने लोगों को किनारे हटने के लिए बहुत आवाज़ लगाई, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि हादसा ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। हमने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular