Tuesday, July 22, 2025
HomeपंजाबPunjab News: ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री मान से मुलाकात की

Punjab News: ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री मान से मुलाकात की

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कपड़ा उद्योग, बागवानी, शिक्षा, खेल के सामान, हल्के इंजीनियरिंग, साइकिल निर्माण, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में ब्रिटेन के साथ मजबूत संबंधों की आवश्यकता पर बल दिया।

ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने आज मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
इस बीच, पंजाब और ब्रिटेन के बीच पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी समुदाय का ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री ने व्यापक समझौतों, विशेषकर उपरोक्त क्षेत्रों के विकास के महत्व पर बल दिया। उन्होंने पंजाब और ब्रिटिश सरकार के बीच एक संरचित संचार तंत्र के विकास की वकालत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से दोनों देशों के बीच ज्ञान और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान सुगम होगा, जिससे दोनों पक्षों में विकास और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और ब्रिटेन के बीच साझेदारी की अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर आपसी सहयोग के क्षेत्रों में। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब और ब्रिटेन के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है, जो दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि अनेक युवाओं का शोषण धोखेबाज वीजा एजेंटों द्वारा किया जाता है जो युवाओं को सपने दिखाकर अपने जाल में फंसाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एजेंट झूठे वादे करते हैं और अवैध तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई परिवार वित्तीय और भावनात्मक संकट का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये एजेंट अक्सर सब्जबाग दिखाकर झूठे आश्वासन देते हैं, जिससे अंततः युवाओं के लिए मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो जाता है। भगवंत सिंह मान ने ‘वीज़ा धोखाधड़ी से बचें’ अभियान शुरू करने के लिए ब्रिटिश उच्चायोग की प्रशंसा की तथा इसके व्हाट्सएप चैटबॉट की भी सराहना की, जो ब्रिटेन में उपलब्ध है। सुरक्षित और कानूनी मार्गों के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह पहल लोगों को उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें सीधी पहुंच प्रदान करती है और उनके भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करती है।

Punjab News: किसानों को प्लॉट मिलने तक सालाना एक लाख रुपये मिलेंगे – हरदीप सिंह मुंडिया

बैठक के दौरान, ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने मादक पदार्थों की समस्या पर नकेल कसने के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल करने के लिए मुख्यमंत्री की भी प्रशंसा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत और यू.के. के बीच आगामी मुक्त व्यापार समझौता पंजाब और यू.के. दोनों के लिए लाभदायक होगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular