Monday, August 31, 2026
HomeपंजाबPunjab News: अश्विनी कुमार मिश्रा बने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के...

Punjab News: अश्विनी कुमार मिश्रा बने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Punjab news: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को एक नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मिला है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद की गई है।

यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू को पदोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में उनके जाने के बाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली हो गया था, जिसके बाद जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा पहले से ही पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे। अब वे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में हाई कोर्ट के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

Zee News को पसंदीदा स्रोत के रूप में जोड़ें

सरकारी आदेशों के अनुसार, यह नियुक्ति तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के लिए एक नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं हो जाती। कानूनी और न्यायिक हलकों में इस नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular