Wednesday, November 4, 2026
HomeपंजाबPunjab News: 'DA की 3% किस्त जारी होगी, CM मान ने कर्मचारियों...

Punjab News: ‘DA की 3% किस्त जारी होगी, CM मान ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा

Punjab news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे कुल महंगाई भत्ता 53% हो गया है।

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि महंगाई भत्ते (DA) में इस बढ़ोतरी से लगभग 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर महीने के वेतन में शामिल होकर आएगा और दिसंबर में मिलने वाली पेंशन में भी जुड़कर आएगा।

Punjab news: हमारा लक्ष्य 2027 में पंजाब में और 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाना: परगट सिंह

मुख्यमंत्री ने बताया कि जब 2022 में उनकी सरकार सत्ता में आई थी, तब कर्मचारियों को 28% DA मिल रहा था। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लगभग ₹363 करोड़ का फायदा होगा। गौरतलब है कि सितंबर 2026 में, पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। इसके साथ ही, महंगाई भत्ते की दर 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई थी।

RELATED NEWS

Most Popular