Monday, July 27, 2026
Homeपंजाबपंजाब, संयुक्त ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सिमरनजोत संधू गिरफ्तार

पंजाब, संयुक्त ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सिमरनजोत संधू गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने विदेश से भारत में नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तस्कर भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी वांछित था। पंजाब पुलिस ने आज केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जल्द ही डीजीपी पंजाब आरोपियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, वह इंडियन ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) की मदद से जर्मनी से भारत आया था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सौंप दिया। उसके पास जर्मन पासपोर्ट भी है।

नितिन गडकरी ने NHAI अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर किया सवाल

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, वह जर्मनी में 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले (2020) का सरगना है। वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का मुख्य नेता है और ड्रग अपराधों के लिए जर्मनी में वांछित है।

सिमरनजोत संधू की बात करें तो उसका नेटवर्क जर्मनी के अलावा कई देशों में फैला हुआ है। वह भारत में मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल है। इसके अलावा यह यूरोप के अन्य देशों में मादक पदार्थों की तस्करी में भी प्रमुख भूमिका निभाता है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही डीजीपी पंजाब गौरव यादव सिमरनजीत संधू के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular