Saturday, May 18, 2024
HomeपंजाबPunjab, मादक पदार्थ मामले में खैरा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का...

Punjab, मादक पदार्थ मामले में खैरा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

- Advertisment -
- Advertisment -

Punjab, 2015 के मादक पदार्थ मामले में पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस की पंजाब इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने आप सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने का आरोप लगाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक के कार्यालय की ओर मार्च निकालने की योजना बनाई थी। लेकिन, चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।

पिछले हफ्ते पंजाब पुलिस ने खैरा को 2015 के मादक पदार्थ मामले में उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। विरोध-प्रदर्शन से पहले, वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पार्टी विधायकों, जिला अध्यक्षों और अन्य नेताओं के साथ बैठक की और खैरा की गिरफ्तारी पर नाराजगी व्यक्त की।

कर्ज से होने वाले खर्च पर CM Mann बोले- 27,000 करोड़ से पाटा भारी भरकम ब्याज

बाजवा ने कहा, जब सुखपाल खैरा आम आदमी पार्टी में थे, तो यही नेतृत्व उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे देता था। उन्होंने पूछा, अगर खैरा दोषी थे तो अरविंद केजरीवाल, जो अब दावा करते हैं कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, ने उन्हें विपक्ष का नेता क्यों नियुक्त किया था?

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular