Monday, July 27, 2026
HomeपंजाबPunjab Cabinet: सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट की अहम...

Punjab Cabinet: सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज

Punjab Cabinet: बजट सत्र से पहले 20 मार्च यानी आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। माना जा रहा है कि बजट सत्र से पहले इस बैठक में सरकार लोगों के लिए कुछ और सुविधाओं की घोषणा कर सकती है।

Punjab News

आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 21 मार्च से शुरू होने जा रहा है और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 26 मार्च को पंजाब विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। पंजाब मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में बजट सत्र की तारीखें तय कर दी गई हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular