Friday, September 20, 2024
Homeपंजाबपंजाब में आशा वर्करों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

पंजाब में आशा वर्करों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

पंजाब, आशा वर्कर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिसके बाद आशा वर्करों ने सिविल अस्पताल धूरी में अपनी जायज मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके साथ ही आशा वर्कर ने 15 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की बात कही है।

इस मौके पर आशा वर्करों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को वर्करों की रिटायरमेंट की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 65 साल करनी चाहिए और उन्हें खाली हाथ छोड़ने की बजाय कम से कम 5 लाख रुपये की राशि दी जानी चाहिए।

साथ ही कर्मियों को सेवानिवृत्ति के समय 10 हजार रुपये पेंशन प्रदान की जाये। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि हमारे अनावश्यक काम को रोका जाए और कटौती की गई प्रोत्साहन राशि की बहाली और अन्य मांगों को तुरंत मंजूरी दी जाए।

PM मोदी ने नीरज चाेपड़ा को किया फोन, सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई

आशा वर्कर नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता से वादा कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी सरकार अब जनता का गला घोंटने पर उतर आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान प्रदेश की जनता से वोट लेते समय कहा करते थे कि मैं आपके घर की आग कभी नहीं बुझने दूंगा, लेकिन आज हमारे घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य पर सबसे अधिक ध्यान देने का वादा किया था, जो अब हवा-हवाई हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयीं तो संघर्ष तेज किया जायेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular