Friday, September 20, 2024
Homeपंजाबपंजाब, रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 15 कर्मचारियों और 5 अन्य गिरफ्तार

पंजाब, रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 15 कर्मचारियों और 5 अन्य गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत जुलाई माह के दौरान 14 अलग-अलग मामलों में 15 कर्मचारियों और 5 अन्य व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि के दौरान, चौकसी ब्यूरो ने हर क्षेत्र में कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की पूरी कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पिछले माह के दौरान ब्यूरो ने 8 विजिलेंस मामलों को लेकर विभिन्न सक्षम अदालतों में चालान पेश किये। इसके अलावा, कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए 7 मामलों में सतर्कता जांच भी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 9 आपराधिक मामले भी दर्ज किये गये जिनमें 13 कर्मचारी और 6 अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

नशा तस्करों ने पुलिस पार्टी पर कार चढ़ाने किया प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जालंधर की एक अदालत ने पिछले महीने ब्यूरो द्वारा दायर रिश्वतखोरी के एक मामले में फैसला सुनाया है जिसमें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर में तैनात जूनियर सहायक संदीप मित्रा को दोषी पाया गया और 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई। और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular