Monday, May 20, 2024
Homeपंजाबबठिंडा में स्पा सेंटर की आढ़ में देह व्यापार, लड़के-लड़कियों पर शिकंजा

बठिंडा में स्पा सेंटर की आढ़ में देह व्यापार, लड़के-लड़कियों पर शिकंजा

- Advertisment -
- Advertisment -

पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत जगह-जगह पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत बठिंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर पर छापा मारा। इसी दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से चार लड़के और दो लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

इस मौके पर थाना सिविल लाइन के एसएचओ यादविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि इस सेंटर की काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद छापेमारी कर उन्हें काबू कर लिया गया। पुलिस ने अब उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि क्या वे इससे पहले किसी अवैध गतिविधि से जुड़े थे।

MDU में दीक्षांत समारोह का आयोजन, उपराष्ट्रपति बोले- छात्र लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करते रहें

इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों के मालिकों को चेतावनी दी है कि वे प्रशासन से आवश्यक अनुमति लेने के बाद ही व्यवसाय करें। अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular