Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में निजी स्कूल के अध्यापक जानलेवा हमला, नोटबुक बनाने को कहा...

रोहतक में निजी स्कूल के अध्यापक जानलेवा हमला, नोटबुक बनाने को कहा तो दो छात्रों ने सूए घोंपे

- Advertisment -

कारोर गांव के एक निजी स्कूल में संगीत अध्यापक ने छात्रों को नोटबुक बनाने की बात कही तो दो छात्रों ने पीछे से सुए व पंच से हमला कर घायल कर दिया। स्कूल स्टाफ की मदद से अध्यापक को अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में एक निजी स्कूल में पढ़ा रहे संगीत अध्यापक पर दो छात्रों ने सुएं और पंच से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। संगीत अध्यापक ने छात्रों को नोटबुक बनाने की बात कही तो गुस्साए दो छात्रों ने पीछे से सुए व पंच से हमला कर घायल कर दिया। स्कूल स्टाफ की मदद से घायल अध्यापक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायल का इलाज चल रहा है। घायल अध्यापक ने खरावड़ चौकी में शिकायत दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला करोर गांव का है।

गांव अटायल निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कारोर गांव के एक निजी स्कूल में संगीत अध्यापक है। सोमवार को दिन के समय कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहा था। उसने छात्रों को पढ़ाते वक्त नोटबुक तैयार करने की बात कही, लेकिन छात्रों ने नोटबुक बनाने से मना कर दिया। उन्होंने छात्रों को समझाया भी लेकिन वह नहीं मान रहे थे। उसी समय कक्षा में मौजूद विनय व जतिन नाम के दो छात्रों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और हाथ में लिए सुएं व पंच से हमला कर दिया। जिससे बुरी तरह से घायल होकर कक्षा में ही बेहोश हो कर गिर गए। दोनों छात्रों ने किसी बात की रंजिश रखते हुए हमला किया है। पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular