Friday, August 28, 2026
Homeदिल्लीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 नर्सों नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 नर्सों नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए

Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधवए अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थे।

इस वर्ष 15 नर्सों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने में उनकी अनुकरणीय सेवा और समुदाय के कल्याण को प्रोत्साहन देने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

ये प्रतिष्ठित पुरस्कार पंजीकृत नर्सों, दाइयों, सहायक नर्स दाइयों और केंद्र और राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्वैच्छिक संगठनों में सेवारत महिला स्वास्थ्य आगंतुकों को प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाणपत्र, 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार और इन स्वास्थ्य योद्धाओं द्वारा प्रदान की गई अमूल्य सेवा के लिए राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक एक पदक सम्मिलित है।

इन्हें मिला पुरस्कार

  • एएनएम रेबा रानी सरकार (अंडमान और निकोबार)
  • एएनएम वलिवेती सुभावती (आंध्र प्रदेश)
  • एएनएम सरोज फकीरभाई पटेल (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव)
  • एएनएम  रजिया बेगम पीबी (लक्षद्वीप)
  • एएनएम सुजाता अशोक बागुल (महाराष्ट्र)
  • एलएचवी बीना पाणि डेका (असम)
  • नर्स किजुम सोरा कारगा (अरुणाचल प्रदेश)
  • नर्स मिस डिपंल अरोड़ा (दिल्ली)
  • नर्स मेजर जनरल शीना पी.डी. (दिल्ली)
  • नर्स डॉ. बानू एमआर (कर्नाटक)
  • नर्स श्रीमती लेइमापोकपम रंजीता देवी (मणिपुर)
  • नर्स  वी. लालहमंगईही (मिजोरम)
  • नर्स एल.एस. मणिमोझी (पुदुचेरी)
  • नर्स  अलामेलु मंगयारकरसी के (तमिलनाडु)
  • नर्स  डोली बिस्वास (पश्चिम बंगाल)
RELATED NEWS
spot_img

Most Popular