Tuesday, May 21, 2024
Homeस्वास्थ्यमटके के पानी है करामाती, इस तरीके से पीने पर गायब होंगी...

मटके के पानी है करामाती, इस तरीके से पीने पर गायब होंगी 17 दर्दनाक बीमारी

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा। कई लोगों के लिए मटके (मिट्टी का बर्तन या मिट्टी का घड़ा) से पानी पीना कोई नई बात नहीं है। भारतीय घरों में मटके में पानी जमा करने की परंपरा सदियों से पुरानी है। आज भी भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग पीने के पानी के लिए मटके का उपयोग करते हैं। हालांकि, धीरे-धीरे मटके की जगह फ्रिज ने ले ली है। कई लोग मटके के पानी की जगह फ्रिज के पानी को ज्यादा तरजीह देने लगे हैं, जो उनकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।

हालांकि, आपको बता दें कि मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है, इसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आयुर्वेद कहता है आपको सूरज से भी पहले उठना चाहिए और तुरंत मटके का पानी पीना चाहिए। ये काम करने से 17 खतरनाक बीमारी खत्म हो जाती हैं। बता दे, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, पाइल्स से परेशान लोगों की संख्या बढ़ चुकी है। इन्हें ठीक करने के लिए केवल दवाई लेना जरूरी नहीं है। पानी पीकर इन जैसी 17 बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

मिट्टी में क्षारीय गुण होते हैं जो गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या को दूर रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही यह गुण शरीर के पीएच लेवल में भी सुधार ला सकता है। अगर आप पेट संबंधी परेशानियों को दूर रखना चाहते हैं तो मटके का पानी जरूर पिएं। इसके फायदों के बारे में कवि घाघ लिखते हैं ‘प्रात समै खटिया से उठीकै, पिवै ठंडा पानी। ता घर वैद कबौ नहीं आवै, बात घाघ की मानी।।’ कवि घाघ कहते हैं कि सुबह सवेरे उठकर तुरंत बासी मुंह मटके का पानी पीकर फायदे मिलते हैं। यह कई सारी बीमारियों को दूर करता है और वैद्य के पास जाने की कभी जरूरत नहीं पड़ेगी। आयुर्वद में भाव मिश्र ऋषि ने बताया है कि यह पानी कितने सारे रोगों में फायदेमंद साबित हो सकता है।

गले की खराश का करे इलाज

गले की खराश को शांत करने के लिए मिट्टी के बर्तन या मटके का पानी एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। फ्रिज का पानी अक्सर बहुत ठंडा होता है। वहीं, कमरे के तापमान का पानी अक्सर पीने लायक नहीं होता है। ऐसे में अगर आप मिट्टी के घड़े या मटके के पानी का सेवन करते हैं, तो यह गले में खराश जैसी परेशानियों को नहीं होने देता है। वहीं, इससे मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व भी आपके शरीर को प्राप्त होता है। मटके का पानी आपको सर्द-गर्म की वजह से होने वाली समस्याओं को भी रोक सकता है। इससे आप किसी भी श्वसन संबंधी समस्या और खराब गले की परेशानी को कम कर सकते हैं।

बासी मुंह पानी पीने के फायदे

वैद्य मिहिर खत्री ने उन फायदों के बारे में बताया जिन्हें भाव मिश्र ऋषि ने लिखा है। बासी मुंह मटका का पानी 18 बीमारियों का इलाज कर सकता है। जिसमें बवासीर की सूजन, आईबीएस, बुखार, पेट के विकार, जल्दी बुढ़ापा, कुष्ठ त्वचा विकार, मेदोरोग- फैट मेटाबोलिज्म, डायसुरिया, हेमरेजिक डिसऑर्डर, कान के विकार, गले के विकार, सिर के विकार, कमर के विकार, आंख के विकार, वात विकार, पित्त विकार और कफ विकार आते हैं।

एक दिन में कितना पानी पीएं?

​वैद्य मिहिर खत्री ने बताया कि इस उपाय को सुबह सवेरे करना होता है जब आप सोकर उठते हैं। उसमें भी सूरज निकलने से पहले ये उपाय करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे उठने के तुरंत बाद करना चाहिए, लेकिन कुछ लोगों के लिए तरीके में बदलाव होता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मी में मटके का पानी पीना चाहिए मगर कफ विकार के रोगी इससे दूर रहें। ऐसे लोग और ठंड में हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं। लेकिन पित्त विकार के रोगियों के लिए गुनगुना पानी नुकसानदायक है।

ऐसे दिखाता है करामाती असर

जब आप सबसे पहले पानी पीते हैं तो शरीर साफ होने लगता है। आंतों से टॉक्सिन निकलकर रेक्टम तक पहुंच जाते हैं। जिससे पेट आसानी से साफ होता है। कब्ज, डायजेस्टिव ट्रैक्ट और ब्लैडर साफ होने से कई सारी बीमारियां खत्म हो जाती हैं। हर किसी के लिए पानी की मात्रा अलग होती है। यह आपकी आदत के मुताबिक हो सकती है। मगर शुरुआत में 1-2 लीटर पानी पीने से बचें। आप इस हेल्दी आदत की शुरुआत 1-2 गिलास पानी से शुरू कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular