Sunday, September 20, 2026
HomeदुनियाPM मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए, बिम्सटेक शिखर...

PM मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

थाईलैंड और श्रीलंका की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह रवाना हो गए। वह छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दशक में, बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास, संपर्क और आर्थिक प्रगति को प्रोत्साहन देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। अपनी भौगोलिक स्थिति के साथ, भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र बिम्सटेक के केंद्र में है। मैं बिम्सटेक देशों के नेताओं से मिलने और हमारे लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सहयोग को और मजबूत करने के लिए सार्थक रूप से जुड़ने के लिए उत्सुक हूँ।

अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, मुझे प्रधानमंत्री शिनावात्रा और थाई नेतृत्व के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा, जिसमें हमारे सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों को प्रगाढ़ करने की साझा इच्छा होगी, जो साझा संस्कृति, दर्शन और आध्यात्मिक विचारों की मजबूत नींव पर आधारित हैं।

पीएम मोदी ने कहा, थाईलैंड से, मैं 4-06 अप्रैल तक श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर जाऊँगा। यह पिछले दिसंबर में राष्ट्रपति दिसानायका की भारत की अत्यधिक सफल यात्रा के बाद है। हमें “साझा भविष्य के लिए साझेदारी को प्रोत्साहन देने” के संयुक्त दृष्टिकोण पर हुई प्रगति की समीक्षा करने और हमारे साझा उद्देश्यों को साकार करने के लिए आगे मार्गदर्शन प्रदान करने का अवसर मिलेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular