Wednesday, July 3, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाPM Modi IN Haryana : अंबाला में मोदी ने विपक्ष पर जमकर...

PM Modi IN Haryana : अंबाला में मोदी ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला, कहा- I.N.D.I.A गठबंधन चारों खाने चित्त

- Advertisment -
- Advertisment -

PM Modi IN Haryana : पीएम नरेंद्र मोदी ने अंबाला में और साेनीपत के गाेहाना में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अंबाला में उन्होंने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया और फिर पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन और पाकिस्तान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा 4 जून में अब सिर्फ 17 दिन बचे है। चार चरणों के चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सभी साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं। इंडी गठबंधन वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव-पेंच चले थे, उन्हें चुनाव के मैदान में जनता-जनार्दन ने खुद पटखनी दे दी है। हरियाणा तो वो राज्य है, जिसकी रगों में देशभक्ति है। देशविरोधी ताकतों केा ​हरियाणा अच्छी तरह जानता है, पहचानता है।

पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग किसानों के नाम पर राजनीति करते हैं, कांग्रेस के जमाने में 2014 से पहले 10 साल में देश के किसानों से सिर्फ 7.5 लाख करोड़ रुपए का अनाज MSP पर खरीदा गया था। हमने पिछले 10 साल में, 20 लाख करोड़ रुपए का अनाज किसानों से MSP पर खरीदा। पहले तो पैसा मिलने में भी कई महीने लगते थे। अब पैसा सीधे किसान के नाम पर बैंक के खाते में जमा हो जाता है। कांग्रेस ने गन्ना किसानों को सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है। कांग्रेस को महिलाओं से, किसानों से, युवाओं से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को केवल वोट से मतलब है। दिल्ली और हरियाणा में हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं और पंजाब में कह रहे हैं कि झाड़ू वाला चोर है।

उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा के जन-जन तक मूलभूत सुविधाओं को पहुँचाया। प्रदेशवासियों के जीवन को आसान बनाया। बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा, गरीबों के लिए पक्का मकान, हर घर नल से शुद्ध जल, युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित कर के विकसित हरियाणा की तरफ कदम बढ़ाया।

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि जो पाकिस्तान 70 वर्षों से भारत को परेशान कर रहा था, जिसके हाथ में बम का गोला रहता था, आज उसके हाथ में भीख का कटोरा है। जब धाकड़ सरकार होती है, तो ऐसे ही दुश्मन कांपता है। ये हमारी सरकार है, जो अफगानिस्तान के युद्धक्षेत्र से गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को अदब के साथ स्वदेश लाई। हमारी सरकार ने ही साहिबजादों की याद में ‘वीर बाल दिवस’ मनाना शुरु किया है।

हरियाणा की रोटी खा रखी है, मेहनत कर कर्ज चुकाउंगा

वहीं गोहाना में को आयोजित की गई महाविजय संकल्प रैली के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर खुद को हरियाणा से कनेक्ट किया। उन्होंने कहा, हरियाणा की रोटी खा रखी है, मेहनत कर कर्ज चुकाउंगा। महाविजय संकल्प रैली रोहतक और सोनीपत लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में रखी गई थी। अपने 24 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने अपनी शैली में लोगों से सवाल पूछे, जिनके जवाब भी लोगों ने बखूबी दिए।

वहीं मोदी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र पूरा का पूरा मुस्लिम लीग वाला है। इनके पास एक्स-रे मशीन है, सभी का एक्स-रे निकलवाएंगें, जमीन-जायदार कितनी है, मंगलसूत्र कहां हैं। फिर ये सारी संपत्ति छीन लेंगे और वोट जिहाद वालों को बांट देंगे। कांग्रेस के तो प्रधानमंत्री कह चुके हैं, देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है। हम कहते है कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीबों का है। ये लोग आपकी कमाई हड़पने का काम करते हैं। आप किसी भी राज्य में चलें जाएं हर मां-बाप मरने से पहले बच्चों के लिये कुछ छोड़ने की इच्छा रहती है। कोई मां-बाप बच्चों के लिये कर्ज छोड़कर नहीं जाना चाहता। कांग्रेस वाले कहते हैं कि आपके मरने के बाद आपकी संपत्ति आपकी संतानों को नहीं बल्कि उसमें से आधी सरकार ले लेगी और बचा हुआ बच्चों को देंगें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular