Friday, September 19, 2025
Homeदिल्लीPM मोदी समेत कई नेताओं ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई...

PM मोदी समेत कई नेताओं ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

PM Modi ने सोशल मीडिया X हैंडल पर जारी बधाई संदेश में लिखा है, ”श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष और भी विशेष है क्योंकि हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

बता दें कि आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। वह आज 97 साल के हो गए। इसी साल उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स X पर एक पोस्ट में कहा, भारत रत्न आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आडवाणी जी ने जनसेवा और संगठन कौशल का अनुपम परिचय देते हुए भाजपा को लोककल्याण का प्रतीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन सुदृढ़ और व्यापक हुआ। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उनके कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।

वहीं  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देते हुए X पर लिखा, भाजपा के वरिष्ठ नेता, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

RELATED NEWS

Most Popular