Thursday, August 6, 2026
HomeदुनियाPM Modi ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर...

PM Modi ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister, Shri Narendra Modi) ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी (Muhammadu Buhari) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका रविवार को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट  कर लिखा- “नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन से गहरा दुख हुआ। मैं विभिन्न अवसरों पर हमारी बैठकों और बातचीत को याद करता हूं। भारत-नाइजीरिया मैत्री के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता, गर्मजोशी और अटूट प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। मैं भारत के 1.4 अरब लोगों के साथ उनके परिवार, नाइजीरिया के लोगों और सरकार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular