Tuesday, May 7, 2024
HomeहरियाणारोहतकPGIMS रोहतक का पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल, स्वस्थ होकर घर पहुंचे मरीज

PGIMS रोहतक का पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल, स्वस्थ होकर घर पहुंचे मरीज

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक स्थित PGIMS हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 4 फरवरी को संसथान के डॉक्टरों ने इतिहास रचते हुए किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन किया था। पीजीआई में हुए पहले किडनी ट्रांसप्लांट के दोनों मरीज अभी तक वार्ड में भर्ती थे। दोनों मरीजों को अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। दोनों स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। दोनों को डिस्चार्ज करते हुए निदेशक डाॅ. एसएस लोहचब ने दोनों मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि समय पर दवाई लें और चिकित्सक की ओर से बताई गई सलाह का कड़ाई से पालन करें।

नैफ्रोलोजिस्ट डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि संस्थान में इन दोनों मरीजों का 4 फरवरी को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। दोनों को कई दिनों तक निगरानी के लिए आईसीयू में रखा गया। मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था और अब उनकी सभी जांचों के आधार पर आज उन्हें घर भेजा दिया गया है।

डाॅ. एसएस लोहचब ने कहा कि उन्हें आज काफी खुशी है कि संस्थान में हुए पहले किडनी ट्रांसप्लांट के दोनों मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि हरियाणा सरकार की ओर से संस्थान में उपलब्ध कराई गई अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कुलपति डाॅ. अनिता सक्सेना के मार्गदर्शन में मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक ने भी दोनों मरीजों के स्वस्थ होने पर संतुष्टि जाहिर की।

कमरा नंबर 139 में लगेगी ओपीडी

डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि दोनों मरीजों ने संस्थान के अधिकारियों व डॉक्टरों को उन्हें नया जीवनदान देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। डॉ. विवेक ठाकुर ने बताया कि नैफ्रोलोजी विभाग की ओपीडी हर मंगलवार व गुरुवार को कमरा नम्बर 139 में होती है। डॉ. अरूण दुआ ने बताया कि दोनों मरीज हरियाणा के हैं और रोहतक जिले के आसपास के रहने वाले हैं।

मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि संस्थान में हुए पहले किडनी ट्रांसप्लांट के दोनों मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। उनका प्रयास है कि हरियाणा सरकार द्वारा संस्थान में उपलब्ध करवाई मॉडर्न सुविधाओं के साथ कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना के मार्गदर्शन में मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएं। चिकित्सा अधीक्षक ने दोनों मरीजों के स्वस्थ होने पर संतुष्टि जाहिर की।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल, न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डाॅ. ईश्वर सिंह, डाॅ. गौरव पांडे, डाॅ. एसके सिंघल, डाॅ. ममता, डाॅ. आशीष, डाॅ. आशा, यूरोलोजी विभागाध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र पंवार, सोटो के नोडल अधिकारी डाॅ. सुखबीर बराड़, ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर दीप्ती कुमारी, राजेश, रोहित, रविता, निजामुल हसन मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular