Petrol Diesel Price : पेट्रोल और डीजल फिर महंगा हो गया। मंगलवार को तेल कंपनियों ने दामों में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल के दाम लगभग 87 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 98.64 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। डीजल के दाम में लगभग 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
वहीं कोलकाता में मंगलवार को एक लीटर पेट्रोल का रेट अब 109.70 रुपए और डीजल का रेट 96.07 रुपये हो गया है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल आज 19 मई से 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.11 रुपये हो गई है।
बता दें कि शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीजल के रेट में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई थी। एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार दाम बढ़े हैं।
वहीं जानकारों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के रेट में और बढ़ोतरी हो सकती है।

